April 6, 2026

ग्रामीण पृष्ठ भूमि की किशोरी श्रेया पांडे ने मिस टीन साऊथ इंडिया सौन्दर्य प्रतियोगिता मे लहराया परचम।

Read Time:2 Minute, 27 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

राजस्थान जयपुर के होटल क्लार्क मे 16 जूलाई 2023 को आहुत किशोरी वर्ग की सौन्दर्य प्रतियोगिता में श्रेया पांडेय ने अपनी सौन्दर्य प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शनकर न्यायमंडल को मंत्रमुग्धकर अपना परचम लहराया।इस सौन्दर्य प्रतियोगिता में कुल पचास प्रतिभागियों ने अपने अपने रुप लावण्य का प्रदर्शन किया।जिसमे श्रेया पांडेय को विजेता घोषित किया गया। श्रेया पांडेय, मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी काटाकोश पंचायत के स्वर्गीय परमहंस पांडेय की पोती है।इनके पिता संतोष पांडेय सेना के सूबेदार पद पर तेलंगाना में पदस्थापित हैं।माता प्रिया पांडेय धर्मपरायण कुशल गृहिणी है। बारहवीं कक्षा कि छात्रा श्रेया पांडेय को बचपन से ही सजने संवरने व रुप लावण्य का शौक रहा है। माता पिता ने भी अपनी लाडली बिटिया के अन्दर छुपे सौन्दर्य प्रतिभा को पहचाना और इसे मुखरित होने का हर अवसर प्रदान किया। ग्रामीण पृष्ठभूमि से ऊपर ऊठकर महानगरों में अपनी सौन्दर्य ,रुप लावण्य के बल पर मिस टीन साऊथ इंडिया प्रतियोगिता में परचम लहराने वाली अपने मांटी की परी बिटिया की कामयाबी पर पूरे गांव को गौरव है। श्रेया की सफलता पर पूर्व विधायक पूनम पासवान, एसटी आयोग के अध्यक्ष शंभू सूमन , नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव, उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार,पूर्व मुखिया चन्द्रशेखर झा, कांग्रेस नेता प्रेम राय, भाजपा नेता अभय सिंह, शिव गोपाल पांडे,बबन झा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज राय, रतन ओझा,एस आई रंजय सिंह, लोजपा नेता विनोद सिंह, जदयू नेता मंजय साह ने बधाई दी है।

Previous post भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ।
Next post आरपीएफ पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में 94 मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial