April 5, 2026

स्वराज सेल्स शोरूम में ट्रैक्टरों की सर्विसिंग कैंप का हुआ आयोजन, खेती के नए उपकरणों की दि गई जानकारी।

Read Time:1 Minute, 25 Second

बारसोई नपं स्थित नेशनल सेल्स एजेंसी की ओर से सोमवार को पुराने ट्रैक्टरों की सर्विसिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के स्टेट सीसिएम अभिषेक कुमार ने बताया कि आज के सर्विसिंग सह डिलीवरी कैंप में लगभग 60 ट्रैक्टर की सर्विसिंग की गई । इस दौरान स्वराज सेल्स कि और से पांच नए ट्रैक्टरों की बिक्री हुई जिसके गाड़ी मालिक को डिलीवरी भी की गई। नेशनल सेल्स एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर मृत्युंजय कुमार ने बताया कि हम एग्रीनेशन के माध्यम से किसानों को खेती करने के सारे सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। जिसमें महिन्द्रा की बिज नए उपकरण एव उन्नत टेक्नोलॉजी की जानकारी दिया गया। वही उन्होंने कहा कि लगभग 500 किसानों को खेती के नए नए तकनीक के बारे में बताया गया। इस अवसर पर कंपनी के देव कुमार, शरत कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
Next post एक्शनऐड एसोसिएशन के द्वारा चला श्रमिक पंजीकरण एवं बाल अधिकार जागरूकता अभियान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial