April 4, 2026

भोगाँव से मंझेली तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं हुआ प्रारम्भ परेशानी।

Read Time:2 Minute, 36 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

छः महिने पूर्व प्रकशित होने के बाद भी संवेदक के द्वारा भोगाँव से मंझेली तक का सड़क का निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जबकि यह सड़क इस क्षेत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन का आवागमन होता है। खासकर बरसात के मौसम में इन सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। जगह-जगह सड़क पर गड्ढा बन गया है। बारिश होते ही गड्ढे में पानी का जल जमा हो जाने से इन सड़क पर दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। जदयू नेता चंदन भगत ने कहा कि रूलर वर्क डिपार्टमेंट ऑफ द इंजीनियरिंग इंजीनियर इन चीफ रूलर वर्क डिपार्टमेंट बिहार के द्वारा बिहार ग्रामीण पथ अनुश्रवण नीति 2018 के तहत केंद्र संख्या एमआर 3054- 10/ 2022-23 दिनांक 6 मई 2022 को टेंडर प्रकाशित किया गया है। टेंडर 3 मई 2022 को टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य करने का निर्देश चीफ इंजीनियर के द्वारा दिया गया है। इसके बावजूद भी आज तक भोगाँव से मंझावली जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। जदयू नेता चंदन भगत ने कहा कि विभाग के कनीय अभियंता,सहायक अभियंता,कार्यपालक अभियंता को फोन कर थक चुके है। सिर्फ आश्वासन देते हैं कि जल्द ही कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण नीति के तहत कार्य आवंटन मिलने से 6 महीना गुजर जाने के बाद भी कार्य संवेदक के द्वारा शुरू नहीं किया। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।जदयू नेता चंदन भगत ने जिला पदाधिकारी से सड़क निर्माण की दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

Previous post राहुल गांधी की सजा पर रोक नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत — सुनील
Next post पुपरी गांव में अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial