October 27, 2026

राहुल गांधी की सजा पर रोक नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत — सुनील

Read Time:4 Minute, 3 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने मोदी उपनाम को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के संबंध में 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल कर दी हैं। इसी को लेकर शहर के शहीद चौक पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में मोदी उपनाम से संबंधित टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने का स्वागत करते हुए जश्न मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर और पटाखे जलाते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए जश्न मनाया। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि यह न्याय की जीत हुई हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत हैं। उन्होंने कहा कि हम राहुल गांधी जी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने वाले माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। यह राहुल गांधी जी का दृढ़ विश्वास है,न्याय की जीत हुई हैं ।कोई भी ताकत जनता की आवाज को दबा नहीं सकती हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने एक बार फिर आम लोगों का सुप्रीम कोर्ट में, लोकतंत्र, संवैधानिकता और सत्य की जीत के सिद्धांत में विश्वास बहाल कर दिया है। वहीं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा की कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के अलावा देश के आम आवाम में भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर काफी खुशी हैं ।उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने साजिश रचते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सदस्यता को रद्द करवाने का काम किया था आने वाले चुनाव में उसका जवाब पुरजोर तरीके से जनता देगी। मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, पूर्व विधायक सुनीता देवी, दिलीप विश्वास, संजय कुमार सिंह, राजेश रंजन मिश्रा,अंजुमन कौशर उर्फ अम्रपाली यादव, संजय सिंह, अल्तमश दीवान, मनी पासवान, इश्तियाक आलम,पंकज तंबाकूवाला,राज आनंद सिंह, प्रह्लाद गुप्ता, सऊद आलम, फिरोज कुरेशी, कुंदन झा, मीनाक्षी श्वेता, मनीष जैन, शंकर शाह,नितिन सिन्हा, विश्राम सिंह, मोहम्मद तौसीफ,आलमगीर, मरगूब आलम, कुमार गौरव, विनोद यादव, जोगिंदर यादव, अवधेश मंडल, नितिन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

Previous post माननीय उच्च न्ययालय की निर्णय का स्वागत।
Next post भोगाँव से मंझेली तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं हुआ प्रारम्भ परेशानी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial