April 4, 2026

जिला पार्षदों का शिष्टमंडल ने पंचायती राज विभाग के मंत्री को सौंपा स्मार पत्र ।

Read Time:3 Minute, 1 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री भ्रमण के क्रम में आज कटिहार पहुंचे। कटिहार में विभागीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। मंत्री से राजद जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद के उपाध्यक्ष इशरत परवीन के नेतृत्व में जिला पार्षदों का एक शिष्टमंडल ने पंचायती राज विभाग के मंत्री से मिलकर स्मार पत्र सौंपा।जिला परिषद के उपाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने बताया कि स्मार पत्र में जिला परिषद के विभागीय कामकाज अभिकर्ता तीन योजनाओं के लिए सरकार का निर्देश था। नियमित सरकारी कर्मी की कमी के चलते अभिकर्ता कम से कम 20 योजनाओं की क्रिया वरण का प्रबंध किया जाए। जिला परिषद सदस्य का क्षेत्र बहुत बड़ा होता है।8 से 10 पंचायत भ्रमण करना होता है। इसलिए सदस्य का मानदेय बढ़ाकर कम से कम 15000 रुपये प्रतिमाह किया जाए, 15वीं राज्य वित्त आयोग की राशि से पंचायत समिति में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य हो रहा है। जबकि जिला परिषद अंश से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। जिला परिषद से भी सड़क निर्माण की मंजूरी दिया जाए, उक्त मद से घाट निर्माण की भी स्वीकृति दिया जाए। जिला परिषद कार्यालय कटिहार में मात्र एक ही नियमित कर्मचारी है। जिसके कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसलिए अतिरिक्त कर्मी की व्यवस्था की जाए। जिला परिषद के उपाध्यक्ष व राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन ने पंचायती राज विभाग के मंत्री से यह भी कहा कि जिला पार्षदों के मानदेय को बढ़ाने के साथ-साथ पंचायती राज का सर्किट हाउस मंगल बाजार में जिला परिषद की जमीन पर बनाने तथा जिला परिषद के जमीन ने मार्केट का निर्माण करने, कबीर अंत्येष्टि योजना का आवंटन सभी पंचायत में अविलंब देने की मांग की है।शिष्टमंडल में जिला पार्षद सैयद नजाम राही,मोहम्मद शाहिद अख्तर, सैदुन निशा, सुमति देवी, मुकेश पोद्दार, बंदना कुमारी, जमीला खातून आदि शामिल थे।

Previous post श्रीमद् भागवत महापुराण की पावन कथा को लेकर निकल गई भव्य कलश शोभायात्रा।
Next post जातीय गणना मामले में पटना हाईकोर्ट का निर्णय सराहनीय — रंजीत कुमार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial