August 29, 2026

श्रीमद् भागवत महापुराण की पावन कथा को लेकर निकल गई भव्य कलश शोभायात्रा।

Read Time:1 Minute, 36 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा प्रखंड के विषहरिया पंचायत में दिनांक 4 अगस्त 2023 से 11 अगस्त 2023 तक श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का आयोजन के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकल गई । जिसमें वृंदावन के कथा वाचक श्री हरिनंदन दास जी महाराज के मुखारविंद से संध्या में कथा प्रारंभ हुआ। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मलेमास के शुभ अवसर पर यह कथा हो रहा है , जिसमें की 4 अगस्त को भव्य कलश शोभा यात्रा सुबह 10 बजे निकाली गई तथा बिषहरिया गांव में कलश शोभायात्रा का भ्रमण कराया गया। इस कलश शोभायात्रा में मुख्य रूप से मुखिया अभिनंदन सिंह समाजसेवी रविन्द्र कुमार सिंह,अमित कुमार यादव , अभिनव कुमार सिंह ,बंबम झा,अमित कुमार यादव, शंकर शर्मा , घोलटू शर्मा ,सुशील शर्मा ,बंटी शर्मा , राजेश यादव , निर्मल यादव , प्रमोद यादव , प्रदीप कुमार यादव ,चंद्रकांत यादव , बिट्टू यादव , चंदन यादव , कुंदन कुमार , रुपेश कुमार यादव, एवं हजारों की संख्या में मुख्य रूप से ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post लवली नवाब को पुनः राजद अररिया महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनित होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी ।
Next post जिला पार्षदों का शिष्टमंडल ने पंचायती राज विभाग के मंत्री को सौंपा स्मार पत्र ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial