April 6, 2026

एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया

Read Time:3 Minute, 4 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के आदेशानुसार एस डी एम कटिहार के द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।जिसमें प्रथम पक्ष किसी कारण वश उपस्थित नहीं हो सके थे।जिसमें एस डी एम कटिहार के द्वारा तत्काल प्रभाव से दूसरे पक्ष को अवैध रूप से खेती करने से मना किया। प्रथम पक्ष सह बुद्धा इंस्टिट्यूट आफ डेंटल साइंसेज के प्रोफेसर डॉक्टर सोवेंदु झा के द्वारा बताया गया कि पुश्तैनी जमीन पर कटिहार जिले के प्राणपुर थाना अंतर्गत केहुनियां मौजा के जमीन को स्थानीय दबंगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर बलपूर्वक फसल काटने का मामला है। उन्होंने बताया कि 73 डिसमिल जमीन उनके दादी राजेश्वरी देवी वर्ष 1965 – 69 के मध्य में खरीदी गई थी।इस जमीन का विधिवत दाखिल खारिज और जमाबंदी संख्या 791 के नाम पर दर्ज है। शुरू से अब तक लगान रसीद है। इनके बावजूद गांव के ही कृष्ण मोहन दास, बिजेंदर दास और अशोक दास बिना कागजात के इस भूमि पर अवैध रूप से खेती कर रहे हैं। जबकि प्रथम पक्ष के पास 129 डिसमिल जमीन दो अलग-अलग जमाबंदी संख्या 769 में 48 डीसमील और 817 में 81 डीसमील जमीन खाता संख्या 253 में मौजूद है। किंतु द्वेषपूर्ण मानसिकता से जबरन 769 जमाबंदी से ही 129 डीसमील जमीन जोत रहें हैं।इस क्रम में उन लोगों के द्वारा राजेश्वरी देवी का जमीन को अतिक्रमण किया गया है।जबकि प्राणपुर थाना के जनता दरबार में जमीन मुक्त करने के लिए स्वीकार किया गया था। लेकिन बाद में लिखित वादे से मुकर गए। विरोधियों के विरुद्ध 18 अक्टूबर 2025 को नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई गयी थी। फिर भी बीते 23 नवंबर 2025 को बलपूर्वक खेत से फसल काट ली गई। वहीं पीड़ित परिवार डाक्टर झा ने एस डी एम कटिहार को लिखित आवेदन देकर 73 डिसमिल जमीन पर दबंगों से मुक्त कराने तथा दास परिवार पर दंडात्मक कार्रवाई करवाने कि मांग जिला प्रशासन से किया गया है।

Previous post जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
Next post + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial