April 4, 2026

आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा, गूंजा देशभक्ति के गीत।

Read Time:4 Minute, 9 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न जगहों पर वंदे मातरम की गूंज के साथ 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र के आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा को प्रखंड मुख्यालय व हसनगंज थाना समेत ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों में फहराया गया तथा झंडे को सलामी दी गई। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ रितेश कुमार व सीओ उदय प्रसाद की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने झंडोत्तोलन किया। वही थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिस कुमार, जगरनाथपुर पंचायत भवन परिसर में मुखिया रीना देवी, रामपुर पंचायत के तुरी टोला गाँव मे जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच गाँव के बुजुर्ग के द्वारा झंडा तोलन किया गया। प्रखंड के सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालय से स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई थी बच्चों में काफी उमंग कि माहौल देखने को मिला। और आजादी के नारे बुलंद किया गया। इधर ढेरुआ पंचायत भवन परिसर में मुखिया रुस्तम अली, कालसर पंचायत भवन में मुखिया सागर यादव, रामपुर पंचायत भवन में मुखिया रानी देवी तथा बलुआ पंचायत सरकार भवन में मुखिया कन्तलाल मुर्मू ने तिरंगा फहराया। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न में जगह पर झंडा तोलन किया गया। 77 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मौके पर शहीद हुए वीर जवानों को याद कर झंडे को सलामी दी गई। उन्होंने कहा कि रामपुर पंचायत के महादलित समुदाय के गांव तुरी टोला में समारोह पूर्वक झंडा तोलन किया गया। गौरतलब हो कि कालसर पंचायत स्थित ज्ञान गंगा चिल्ड्रेन्स एकेडमी कालसर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा शराब बंदी, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाई, दहेज प्रथा, हर बच्चा स्कूल में हो इस तरह से शिक्षा के गुण के बारे में दर्शाया गया। और मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत संगीत पर अपनी-अपनी कला का प्रदर्शनी किया। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत कुमार झा, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, भाजपा नेता ज्योतिष कांत कुंवर, राजद प्रखंड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव, समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन, पूर्व मुखिया उस्मान गनी, उप मुखिया रवि कुमार, समिति प्रतिनिधि विनोद कुमार मंडल, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, समाजसेवी बच्चू झा, उत्तम कुमार समेत प्रखंड के गणमान्य जनप्रतिनिधि व कर्मी अधिकारी मौजूद रहे।

Previous post बाल विवाह मुक्त समाज को लेकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन ने किया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन।
Next post भारत स्काउट गाइड ने धुमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial