बाल विवाह मुक्त समाज को लेकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन ने किया जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से 14 अगस्त को कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा कटिहार के बरारी प्राणपुर ,बारसोई ब्लॉक के विद्यालय में छात्र-छात्राओं स्थानीय लोगों महिलाओं शिक्षकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।इस अवसर पर स्थानीय महिला, पुरूष, बच्चे व शिक्षकगण मौजूद रहे और सबने मुद्दे की संवेदनशीलता को देखते हुए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ता द्वारा बाल विवाह के शारीरिक, मानसिक दुष्प्रभावों समेत इससे जुड़े अधिनियम, कानूनी पक्ष, बाल विवाह के साथ जुड़े मानव तस्करी के पहलु आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी अपील की गई कि वे अपने छोटे बच्चों को बाल श्रम के लिए बाहर न भेजें अपितु उन्हें शिक्षा पूरी करने दें। महत्वपूर्ण है कि नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी जी के नेतृत्व में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन के कार्यकर्ता बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण को समाप्त करने की मुहिम में लगे हुए हैं और देशव्यापी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत गांव-पंचायत स्तर पर सघन रूप से जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं। गौरतलब है कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन का सर्वाइवर लेड इंटेलिजेंस नेटवर्क के टीम लीडर मो० सरीफुल गांव-गांव जाकर लोगों को बाल दुर्व्यापार, बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरूक कर रहा है। संतोषजनक यह भी है कि ग्रामीण इस मुद्दे की संवेदनशीलता को समझ रहे हैं और बाल विवाह के खिलाफ इस अभियान को अपना समर्थन भी दे रहे हैं।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
