कटिहार में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सड़क हादसे में दो लोगों की जिन्दगियां लील ली जबकि तीन अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए । बताया जाता है कि यह हादसा उस समय हुआ जब कुर्सेला की ओर से आ रहे स्कॉर्पियो तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर राह से गुजर रहे ट्रैक्टर से जा टकराई जिससे स्कॉर्पियो पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए दूसरी ओर स्कार्पियो की टक्कर से टकराने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई । चश्मदीद फैयाज खान बताते हैं कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई जिससे यह हादसा हुआ है उन्होंने बताया कि बाइक पर स्कॉर्पियो पर सवार एक व्यक्ति की तो मौके पर ही सांसो की डोर टूट गई जबकि ट्रैक्टर चालक भी वहीं दम तोड़ गया स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए समीप के समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है । कटिहार एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दी है और मामले की अनुसंधान शुरू कर दिया गया है इस घटना में मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है.।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
