रूस से गया पहुंचा मेडिकल छात्र सोनू का शव, परिजनों ने कहा साजिश के तहत हुई है संदिग्ध मौत, जांच की मांग
गया से आशिष कुमार
रूस में पढ़ने वाले मेडिकल के छात्र सोनू कुमार की 26 मई को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। मौत होने के बाद शव को रूस से लाने में हो रहे विलंब को लेकर परिजनों में आक्रोश था। बाद में किसी तरह सीएम के निर्देश पर शव को दिल्ली फिर पटना होते हुए गया लाया गया गया। गया में विष्णुपद श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे। सोनू की मौत को लेकर लोग आक्रोश में भी हैं। उसकी मौत को रूस यूनिवर्सिटी द्वारा 8 मंजिला भवन से गिरना कारण बताया गया है। लेकिन शव की स्थिति से पता चलता है की मौत के तरीके दूसरे हैं। ऐसे में परिजन समेत लोगों में पूरी आशंका है कि उसकी मौत संदिग्ध है। उसे इंडिया से रूस ले जाने वाले एजेंट पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मृतक सोनू कुमार के भाई चंदन कुमार ने बताया कि मेरे भाई की मौत पूरी तरह से संदिग्ध है। रूस ले जाने वाले एजेंट को पूरे इंडिया में बैंन किए जाने की मांग की। साथ ही सरकार से मांग किया कि सोनू की मौत की जांच कराई जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।
More Stories
दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई पुलिस अलर्ट, असमाजिक तत्व पर रहेगी नजर
मनोरंजन साह ( बारसोई) बारसोई दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई थाना परिसर...
16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
मो0 काजु ( फलका) रोजी-रोटी के लिए पुणे निकले युवक की मौत की आशंका से बरेटा गांव में मातम पसर...
पिपरा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर-दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
डेस्क | हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत के पिपरा गांव वार्ड-08 में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में...
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, गांव में मातम
फलका (मो0 काजु ) पोठिया थाना क्षेत्र में एसएच-77 पर नरहिया पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
जिला व राज्य स्तर पर चयन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर मिली जगह, मेंटर शिक्षक के निर्देशन में तैयार किया संशोधित मॉडल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज का होनहार छात्र राहुल कुमार अपने मॉडल के साथ...
