अज्ञात अपराधी ने पिस्टल दिखाकर बाइक लेकर फरार, पुलिस अनुसंधान में जुटी।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढ़ा थाना क्षेत्र के सेमापुर चौक के समीप 8 बजे सूरज टूडू अपनी पत्नी पूजा देवी और बच्चे के साथ मनिहारी के काली गंज गोपालपुर से सेमापुर होते हुए अपने घर बेलगाछी की ओर जा रहा था। सेमापुर चौक के पास ईट भट्ठा के समीप घात लगाए एक पलसर मोटरसाइकिल पर तीन अपराधियों द्वारा पिस्तौल दिखाकर हीरो होंडा मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया वही पीड़ित सूरत टूडू ने बताया कि हम सभी काली गंज गोपालपुर से आ रहे थे वही सेमापुर चौक पहुंचने वाले ही थे कि पीछे से एक अपाचे पर तीन आदमी पिस्तौल दिखाकर मारपीट करते हुए हमें गाड़ी से उतार दिया और मोटरसाइकिल लेकर सेमापुर की ओर भागने में फरार हो गया वहीं घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और इनकी सूचना कोढ़ा पुलिस को दी गई सूचना पाकर कर कोढ़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचा पुलिस जांच पड़ताल में लग गई है ।पब्लिक न्यूज़ 24 । प्रवीण कुमार कांग्रेस की बैठक में बड़ी संख्यां में युवाओं ने ग्रहण कि सदस्यता। बरारी प्रखंड क्षेत्र के शीज टोला में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनी पासवान भी मौजूद थें। इस कार्यक्रम में मंच संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इश्तियाक आलम ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव एवं युवा जिला अध्यक्ष मनी पासवान एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इश्तियाक आलम ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे युवाओं का फूल-मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि कटिहार जिले में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ता चला जा रहा हैं, आज की बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है हम उम्मीद करते हैं कि सभी युवा संगठन की मजबूती पर कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि पूरे देश की जनता खासकर देश के युवा भारतीय जनता पार्टी से त्रस्त हो चुके हैं। क्योंकि देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई हैं। जिस पर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को इस से कोई मतलब नहीं हैं। आज देश के युवा बेरोजगार होकर सड़क पर भटक रहे हैं,लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को इससे मतलब नहीं रह गया हैं। इसलिए युवाओं में भी केंद्र सरकार को लेकर काफी आक्रोश है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया करने में युवा अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इसी सोच के साथ आज बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। वही युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनि पासवान ने कहा कि पूरे देश में युवाओं को केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने ठगने का काम किया है केंद्र सरकार ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था, मगर वह वायदा केंद्र सरकार भूल चुकी हैं। इसलिए आगामी चुनाव में केंद्र सरकार का सफाया होना तय है। वही युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इश्तियाक आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को लेकर युवाओं में अब काफी जोश और उत्साह हैं और युवाओं का भी कहना है कि अब कांग्रेस पार्टी ही युवाओं के बारे में सोच सकती हैं और देश से महंगाई को दूर बेरोजगारी को दूर कर सकती हैं। इसलिए आज बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया हैं। बताते चलें कि इस बैठक में मुख्य रूप से नवनियुक्त समेली प्रखंड के युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लखन सिंह, बरारी के युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद तौसीफ आलम, कुर्सेला के युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अजीज उल हक के अलावा बंटी कुमार, नीरज साह, विशाल पंडित, राजेश कुमार, निलेश शाह, मोहम्मद सलीम, इम्तियाज उल हक़, मुखिया मशकूर आलम, मोहम्मद जहांगीर आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मुख्य रूप से मौजूद थे।
