April 8, 2026

यूपी टीईटी का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा हुई रद्द, एसटीएफ जाच जारी

Read Time:4 Minute, 40 Second

Reporting by एन सी वर्मा,ब्यूरो चीफ, सीतापुर।

यूपी टीईटी का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है जांच में जुट गई है। वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एडीजी कानून व्यवस्था के अनुसार परीक्षा एक माह के भीतर फिर से आयोजित की जाएगी। यूपी टीईटी का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। एक महीने बाद यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। बताया गया कि अभ्यर्थियों को कोई फीस नहीं देनी होगी। जानकारी के अनुसार टीईटी की परीक्षा शुरू होने से पहले ही शामली जिले में पेपर लीक हो गया। परीक्षार्थी के हाथ में पेपर देखकर एसटीएफ भी हैरान रह गई। पेपर लीक करने वाले तीन आरोपी एसटीएफ मेरठ ने शामली से दबोच लिए। वहीं टीईटी परीक्षा रद्द होने के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर द्वारा बताया गया कि परीक्षार्थियों को उनका एडमिट कार्ड देखकर रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कराया जाएगा, लेकिन रोडवेज अधिकारियों ने इस संबंध में कोई भी आदेश उन तक ना पहुंचने के चलते मुफ्त सफर कराने से मना कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक उनके पास लिखित में कोई आदेश नहीं आएगा तब तक वह इसका पालन नहीं करेंगे। मुफ्त सफर कराने के लिए परिचालकों को निर्धारित प्रपत्र भी देना होगा, जिस पर परिचालक परीक्षार्थी का नाम और पता आदि भर सकेगा और यह इतनी जल्दी नहीं हो सकेगा।एसटीएफ मेरठ सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि उनकी टीम मेरठ जोन के सभी जिलों में लगी हुई थी। शामली जिले में एक मकान में अभ्यार्थियों को लीक हुए पेपर की कॉपी दी जा रही थी। इसी दौरान एसटीएफ ने छापा मार दिया। शामली के रहने वाले तीन लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पेपर मथुरा से लीक होना बताया जा रहा है, हालांकि अभी तीनों लोगों से एसटीएफ पूछताछ करने में लगी हुई है।मनीष उर्फ मोनू पुत्र देवेंद्र मालिक कोतवाली शामली, रवि पुत्र विनोद निवासी कांधला व धर्मेन्द्र पुत्र कुंवर पाल निवासी कोतवाली शामली को आज सुबह पेपर के साथ शामली से गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों ही लोग अभ्यर्थियों को पेपर देने जा रहे थे।शामली से आरोपी मनीष, देवेंद्र व रवि गिरफ्तार किए गए |टीईटी पेपर 50 हजार रुपये में मथुरा से खरीदा था,एसटीएफ की पूछताछ में तीनों युवकों ने बताया उन्होंने टीईटी का पेपर मथुरा में गौरव पुत्र प्रमोद निवासी गांव हजियापुर थाना टप्पल जिला अलीगढ़ व दो अन्य युवको से 50 हजार रुपये में खरीदा था। इनका एक साथी अजय उर्फ बबलू गांव नाला थाना कांधला जिला शामली मौके से फरार हो गया। वहीं तीनों आरोपियों के कब्जे से ओरिजिनल पेपर और 17 हजार रुपये बरामद हुए हैं। एसआईटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पेपर की फोटो कॉपी के नौ सेट बरामद हुए हैं। इन्होंने शामली जिले के 50 लड़कों से संपर्क किया था और 50 हजार रुपये में पेपर बेचना तय किया था। एक लड़के से 50 हजार रुपये एडवांस लिए थे, जिनमें से 17 हजार रुपये इनसे बरामद हुए हैं। तीनों आरोपी शामली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बुटराड़ी बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों से अभी पूछताछ चल रही है। एक टीम मथुरा के लिए रवाना हो गई है।

Previous post हेडलाइंस पब्लिक24 @11
Next post पेंशनभोगी विभिन्न तरीकों से ऑफलाइन ऑनलाइन वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial