हरिपुर महमदिया में नल जल योजना के लाभ से वंचित हैं ग्रामीण
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत हरिपुर महमदिया गांव में नल जल योजना से वंचित लोगों ने पाइपलाइन बिछाने सहित शुद्ध जल की मांग करते हुए सड़क पर उतर प्रदर्शन करते हुए विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बताते चलें कि बिहार सरकार द्वारा सात निश्चय योजना के तहत हर घर को नल से जल पहुंचाना है। लेकिन अब तक ग्रामीणों को सरकार का यह वादा खोखला लगने लगा है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत पिछले कई वर्ष पूर्व हीं किया गया था। जो अभी भी आधा अधूरा है। अभी तक सभी घरों में ठीक तरह से नल का जल नहीं पहुंचना चिता का विषय है। बताया शुद्ध जल मुहैया को लेकर सरकार करोड़ों खर्च की, जिसको लेकर वार्ड में जलमीनार लगाया गया है, बावजूद हमलोगों के यहां अब तक पाइपलाइन व टुटी नहीं लगी है। जिससे हमलोग सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल से वंचित हैं, लोग चापाकल का आयरन युक्त पानी पीने को लेकर मजबूर हैं। बताया चापाकल का आयरन युक्त पानी पीकर हमलोगों कई बीमारी के शिकार हो रहे हैं। बताया कई बार विभाग को इसको लेकर सूचना दिया गया।बावजूद हमलोगों के यहां नल जल योजना का काम नहीं हुआ है। हम ग्रामवासी नल जल योजना की शुद्ध पानी से वंचित हैं। बताया नल जल योजना शुरु होने से लगभग पांच साल बितने को जा रहा है, लेकिन अबतक हमारे गांव में नल जल योजना का पाइप लाइन व टुटी नहीं लगी जो विभागीय उदासीनता को दर्शाता है। बताया सरकार हर घर नल का जल योजना शुरू कर घर-घर शुद्ध जल मुहैया करने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर यह दवा फैल होते नजर आ रही है। पानी तो दुर अबतक पाइप लाइन व टुटी नहीं लगी है। इसको लेकर पूर्व प्रमुख सह वर्तमान पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार मंडल ने कहा कि पंचायत अंतर्गत वार्ड सँख्या 13 में हरिपुर महमदिया गावों में करीब सैकड़ो घरों तक नही पाईप लाइन ना ही शुद्ध जल मिल सखा। गावों के लोग आयरन युक्त पानी पिनो को मजबूर है। उन्होंने कहा कि कई बार इस मुद्दे को पंचायत समिति सदस्य की बैठक में उठाया गया लेकिन अब तक इस समस्या का निदान नहीं हुआ है। आक्रोश जताते ग्रामीण दिनेश मंडल, सुरेश मंडल, अजय कुमार आदि ने कहा कि नल जल योजना का हाल बेहाल है। अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछाया गया। हम ग्रामीणों को नल का शुद्ध जल नसीब नहीं होता है। कहा कि बच्चे बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग आयरन युक्त पानी पीने को मजबूर है। आयरन वाला पानी पीने से स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि उनके समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
