April 6, 2026

रक्षा बंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल,भाई की कलाई में सजेगा प्यार ।

Read Time:1 Minute, 40 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत बाजार में राखी की दुकानें सज गई है। रक्षा बंधन को लेकर बाजारों में चहल-पहल का माहौल व्याप्त है। बहन अपने अपने मनपसंद की राखियां खरीदारी कर रही है। बाजार के राखी दुकानों में सेंथेटिक राखी से लेकर सिल्वर और गोल्ड की राखी भी बाजारों में उपलब्ध हैं। दुकानदार मिठू कुमार, लड्डू कुमार, तपेश कुमार, गुड्डू कुमार आदि ने बताया कि बाजार के अधिकतर दुकान में राखी की बिक्री शुरू हो गई है। राखी खरीदने के लिए बहन अपने अपने भाई के लिए खरीदारी कर रहें है। दुकानदार भी राखी की अधिक बिक्री होने से प्रसन्न दिखने लगे हैं। इस समय बाजार में पांच व दस रुपये से लेकर एक सौ व पांच सौ रुपये तक के राखी उपलब्ध हैं। जरी राखी, डोरी राखी, लुंबा राखी, क्डिस राखी और टाय राखी शामिल हैं। इन सभी राखियों में डोरी और जरी राखी की बिक्री अधिक हो रही है। इस समय लोगों की डिमांड पर चांदी राखी की भी उपलब्ध है। दुकान में चांदी की तरह-तरह के डिजाइन के राखी भी उपलब्ध हैं। एक चांदी राखी की कीमत कम से कम एक हजार से पंद्रह सौ रुपये तक हैं।

Previous post 71 वॉ बिहार राज्य मोइनुल हक फुटबाल क्षेत्रिय लीग मैच का हुआ समापन ।
Next post मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ने व्यक्त की प्रतिक्रिया ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial