May 2, 2026

बिहार के गया में एक विदेशी महिला कोरोना वायरस संक्रमित, हड़कंप ।

Read Time:1 Minute, 22 Second

मंगोलिया से बोधगया आए 23 सदस्यों के शिष्टमंडल में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोनावायरस है उसकी rt-pcr रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही दिल्ली से लेकर गया तक हड़कंप मच गया। गया के डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि पॉजिटिव सदस्य को मगध मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है ।डॉक्टरों का कहना है कि सैंपल को जांच के लिए बाहर भी भेजा जाएगा ताकि omicron को लेकर पुख्ता जानकारी मिल सके। फिलहाल मरीज को 10 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है। मंगोलिया के संसद के अध्यक्ष के साथ 23 डेलिगेट्स का यह दल 2 दिसंबर को गया पहुंचा था। सभी लोग दिल्ली से होते हुए गया आए थे, दिल्ली में भी उनका स्वागत किया गया था। विदेशी मेहमानों ने बोधगया में डुंगेश्वरी पर्वत पर भगवान बुद्ध की तपोस्थली में दर्शन भी किए थे। इसके बाद महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन और नमन भी किया था।

Previous post बेतिया में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार भेजा जेल
Next post लखनऊ:- ट्रक से चोरी हुआ मिराज फाइटर प्लेन का टायर हुआ बरामद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial