बस स्टैंड के पास दुकान में छापेमारी, 700 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनएच-31 स्थित बस स्टैंड के समीप की गई, जहां एक दुकान में छापेमारी के दौरान 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दुकान में अवैध रूप से लगातार गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान दुकान से रामसेवक मंडल कुर्सेला बस्ती निवासी को गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। वहीं पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी हुई है।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
