May 2, 2026

कुरसेला में अंगिका कवि भगवान प्रलय की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

Read Time:3 Minute, 21 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत भवन प्रांगण में अंगिका भाषा के सुप्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार भगवान प्रलय की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, साहित्य प्रेमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर अंगिका धरोहर कविरत्न भगवान प्रलय को श्रद्धांजलि दी।सभा की अध्यक्षता मुखिया अविनाश सिंह ने की, जबकि मंच संचालन गौतम कुमार प्रीतम ने किया। इस अवसर पर कवि अरुण अंजना एवं अखिलेश रमन ने अपनी-अपनी कविताओं को सुमधुर स्वर में प्रस्तुत कर भगवान प्रलय को नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम में दिनेश यादव, राजीव कुमार, अरविंद आनंद, सफलता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक ईश्वरचंद्र विद्यासागर, राजेश पंडित, पृथ्वी शर्मा, विनोद सिंह निषाद, दंत चिकित्सक कमर हाशमी, रुमी खान वक्ताओं ने कहा कि भगवान प्रलय ने गीत और कविताओं के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। वे अंधेरी बस्तियों में शिक्षा का दीप जलाने के अभियान से भी जुड़े रहे। उनके गीतों में ग्रामीण जीवन, गरीबी, भूखमरी, अभाव, श्रृंगार, बिरहा, लोककला, लोकधुन और लोकगीत-संगीत का सजीव चित्रण मिलता है।सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भगवान प्रलय अंगिका भाषा और साहित्य के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले कोमल भावनाओं के कवि थे। उनकी सादगी, मधुर वाणी और श्रोताओं को घंटों बांधकर रखने की कला उन्हें विशिष्ट बनाती थी।वहीं भगवान प्रलय के पुत्र रजनीश प्रलय उर्फ काकू ने अपने पिता की चर्चित रचनाओं का पाठ कर उनकी स्मृतियों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि अंगिका भाषा में भगवान प्रलय का प्राण बसता था। उनकी रचनाएं साहित्य जगत के लिए अनमोल धरोहर हैं। गीत मेरे मीत, गीत गंगा, महुआ घटवारिन और कुमारी कौशिकी जैसी कृतियों ने अंगिका साहित्य को नई पहचान दिलाई। उनकी कृति कुमारी कौशिकी पर मंचित नाटक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चर्चित रहा था।कार्यक्रम को सफल बनाने में नितप्रिया, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, आशीष कुमार, मौसम कुमारी एवं ऋषव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Previous post तिनकौड़िया विद्यालय में अगलगी से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम।
Next post आदिवासी पहचान रखने वाले सैफ अली खान कांग्रेस में शामिल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial