चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली झारखंड से बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 29 अप्रैल को चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को झारखंड के हनवाड़ा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। बताया गया कि नगर पंचायत क्षेत्र निवासी किसान बिपिन मंडल के दरवाजे से ट्रैक्टर व ट्रॉली चोरी हो गई थी। इस संबंध में पीड़ित किसान ने कुरसेला थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का भी उल्लेख किया गया था।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और छापेमारी कर झारखंड के हनवाड़ा थाना क्षेत्र से चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
More Stories
मनिहारी गंगातट पर कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन, विधायक और संत सत्यप्रकाश बाबा ने फीता काटकर किया शुभारंभ
मनिहारी ( रतन कुमार ओझा) सावन माह में गंगाजल भरने के लिए मनिहारी गंगातट पहुंचने वाले हजारों कांवरियों की सुविधा...
संतों के सम्मान में विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने किया सद्बुद्धि हवन, सनातन संस्कृति की गरिमा बचाने का संकल्प
( डेस्क |कटिहार ) विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल, कटिहार के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय सार्वजनिक दुर्गा स्थान पर "सद्बुद्धि...
महानंदा के कटाव से मायामारी गांव में दहशत, विधायक मनोहर प्रसाद ने किया निरीक्षण, जल्द कार्रवाई का भरोसा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के मायामारी गांव में महानंदा नदी के लगातार हो रहे कटाव...
काफी हंगामादार रही प्रखंड सूत्रीय बैठक
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीस सूत्री की सामान्य बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता...
सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक विभिन्न एजेंडा पर लगी मुहर
(डेस्क| बारसोई) बारसोई नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बिमला देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित...
अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा(रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
बलरामपुर (डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी बयान देने...
