पटना सिटी में घर से मिली किन्नर की खून से सनी लाश पुलिस जांच में जुटी ।
बिहार की राजधानी पटना से सटे पटना सिटी में घर से किन्नर का शव बरामद होने की मामला प्रकाश में आया है। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार मछुवाटोली इलाके की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ा जहां शब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मृतका के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं, साथ ही घटनास्थल से खून के छींटे भी मिले हैं। पुलिस ने आशंका जताई कि अज्ञात अपराधियों ने की हत्या करने के बाद कमरे को बाहर से लॉक कर दिया होगा। किन्नर के कमरे की सामान भी बिखरा पाया गया, ऐसे में पुलिस मानकर भी चल रही है कि किन्नर द्वारा लूटपाट का विरोध करने पर इसकी हत्या हुई होगी। किन्नर की पहचान दीदारगंज निवासी उषा रानी के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ वर्षों से मछुआ टोली इलाके में अपना घर बना कर अपने साथियों के साथ रह रही थी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने बाहर से घर को बंद पाया और पुलिस द्वारा कमरे का ताला तोड़ा तो उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने की हत्या की पुष्टि करते हुए जल्द पूरे मामले का उद्भेदन करने की बात कह रहे हैं ।
Previous post
कोडरमा में जाली नोटों का कारोबार, बिहार से जुड़ा है तार, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार ।
More Stories
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
