मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी
मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर पंचायत की बड़ी मस्जिद, पुरव टोला, क्रांति चौक स्थित ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद लोगों ने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा करने की तैयारियां शुरू कर दीं। त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार और थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा लगातार वाहनों से भ्रमण कर मस्जिदों, ईदगाहों और सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस बल की तैनाती हर चौक चौराहे पर की गई थी। इस बीच क्रांति चौक स्थित मस्जिद के पास प्रतिनियुक्त महिला पुलिसकर्मी अपने मोबाइल में व्यस्त नजर आईं, जिसकी चर्चा भी होती रही। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पर्व को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। कुल मिलाकर बक़रीद का पर्व नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों और शांति समिति के सदस्यों का सहयोग के लिए आभार जताया।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर हंगामा करने वाले 4 गिरफ्तार, NBW वारंटी भी भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 4...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
