रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज)
रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे कुल 03 शराब पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार खुदना चौक पर कुछ लोग शराब के नशे में धूत होकर शोर-शराबा एवं हंगामा कर रहे थे। सूचना मिलते ही रौतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों को थाना लाकर मेडिकल जांच कराई गई तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष लालसार बिंद ने बताया कि सरकार की शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए रौतारा पुलिस लगातार सक्रिय है। शराब पीने एवं शराब बेचने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी हालत में शराबबंदी कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
