कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया।थाना पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी तथा डीएसपी सुनील कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। यह निरीक्षण शाम 4 बजे से रात 7 बजे तक चला।आईजी ने थाना के अपराध अभिलेख, अनुसंधान की स्थिति, लंबित मामलों एवं मालखाना का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से लंबित पड़े मामलों का अवलोकन किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को जल्द निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान मालखाना में बड़ी संख्या में पुराने जब्त वाहन पाए गए, जिनके निष्पादन के लिए पूर्व में जारी एसओपी के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि अभिलेखों के अनुसार थाना की स्थिति संतोषजनक है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र होने के कारण यहां अपराध नियंत्रण की चुनौती लगातार बनी रहती है। विशेष रूप से एनडीपीएस मामलों में वृद्धि चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि इस क्रम में 60 व्यक्तियों को गुंडा पंजी में चिन्हित कर उनके नाम जोड़ने की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, एसआई राजीव कुमार, रौनक कुमार, दीपक कुमार, आनंद कुमार, आकांक्षा, रवि कुमार, राजीव रंजन कुमार, भार्गवी कुमारी, सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
