May 31, 2026

डिप्रेशन पर चले जाने के कारण एक शिक्षक ने ट्रेन के नीचे आकर की आत्महत्या ।

Read Time:1 Minute, 44 Second

बारसोई अनुमंडल स्थित मुकुरिया रेलखंड पर नारायणपुर गेट के समीप एक शिक्षक ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो० मिनहाज से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक मलिकपुर पंचायत अंतर्गत हूराहजरा गांव के निवासी हैं। वर्तमान में बारसोई प्रखंड के मध्य विद्यालय जलकूमर मे शिक्षक के पद में कार्यरत मोहम्मद जहांगीर आलम ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली है। वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले थे कुछ दिन पहले से ही वह डिप्रेशन में चले गए थे ।बीच-बीच में लोगों के साथ बोल रहे थे कि अब रिटायरमेंट होने वाला है पेंशन नहीं मिलेगा परिवार का भरण पोषण कैसे होगा ।इसी सोच के चलते कुछ दिनों से डिप्रेशन में चले जाने के कारण आत्महत्या की वजह बताई जा रही है। रविवार की सुबह से ही अपने परिवार के साथ यही कहते नजर आ रहे थे कि आखिर सेवानिवृत्ति मिलने के बाद परिवार का पालन पोषण कैसे होगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Previous post बुंदेलखंड का भूगोल बिगाड़ने वालों की बुद्धि-शुद्धि हेतु किया हवन – जीवनदायनी नदियां नही बचेंगी तो जीवन कैसा बचेगा प्रवीण पाण्डेय
Next post मेगा कोचिंग सेंटर की तरफ से जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial