May 31, 2026

किराना मर्चेंट एसोसिएशन नयागंज के व्यापारीओ ने दिया धरना

Read Time:3 Minute, 0 Second

*कानपुर–किराना मर्चेंट एसोसिएशन नयागंज कानपुर के पदाधिकारियों ने समस्त व्यापारिक संगठनों के साथ संयुक्त रूप से एकत्रित होकर धरना देकर नयागंज से भारत माता प्रतिमा घंटाघर तक मंडी शुल्‍क के विरोध में मंडी शुल्क की शव यात्रा निकालकर घंटाघर भारत माता प्रतिमा पर शवदहन किया जिसमे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुनः मण्डी शुल्क लगाने का विरोध किया। मंडी शुल्क को पूर्ण रूपेण समाप्त करवाने हेतु किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार बाजपेई ने कहा हम सभी व्यापारी जब तक उत्तर प्रदेश से पूर्ण रूपेण मंडी शुल्क नहीं समाप्त हो जाता आंदोलन जारी रखेंगे वही शव यात्रा में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संदीप बंसल, गुट के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी एवं अतुल द्विवेदी महामंत्री, आशु शर्मा,असद,इमरान अनिल शर्मा तथा कानपुर उद्योग व्यापार मंडल श्याम बिहारी मिश्रा,रामेश्वर गुप्ता, संरक्षक अध्यक्ष टीकमचंद सेठिया,नीरज दीक्षित,शेष नारायण त्रिवेदी,कृपाशंकर त्रिवेदी,महेश गुप्ता, महिला व्यापार मंडल से डॉ•अनुपमा जैन,कुसुम तिवारी,रिद्धि कौर,सीता तिवारी,रेखा वर्मा आदि मातृशक्ति शव यात्रा में सम्मिलित रही तथा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से ज्ञानेश मिश्रा रोशन लाल गुप्ता,अनुराग साहू कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट)के प्रमोद जायसवाल,शैल शुक्ला अमोद त्रिपाठी के साथ तमाम संघर्षशील व्यापारी नेता उपस्थित रहे.. किराना मर्चेंट एसोसिएशन से सुरेंद्र भसीन महामंत्री,अलंकार वरिष्ठ उपाध्याक्ष,रवि बेरीवाल उपाध्यक्ष,राजू मखाना,प्रचार मंत्री विनोद गुप्ता,कोषाध्यक्ष मनोज,निशांत अग्रवाल आदि एक स्वर में कहा जब तक मंडी शुल्क समाप्त नहीं हो जाता तब तक हम लोग एकजुट होकर आंदोलन जारी रखेंगे।

संवाददाता अनुज तिवारी की रिपोर्ट

Previous post वठिंडा में 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे पीएम मोदी का काफिला, बिना रैली किए लौटे ।
Next post बारसोई में नवनिर्वाचित प्रखण्ड प्रमुख और बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो०मिन्हाज के लिए शिक्षकों ने किया स्वागत – सह- सम्मान समारोह का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial