June 16, 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने बारात जा रहे गई दो युवकों की जान, एक गंभीर।शादी में जा रहे थे तीन दोस्त, खुशियां बदली मातम में

Read Time:2 Minute, 39 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 12 बजे स्टेट हाईवे 77 पर डुमरिया नवाबगंज चौक के समीप घटी।प्राप्त जानकारी के अनुसार पोठिया गांव निवासी उदय कुमार, प्रशांत कुमार और उनका एक अन्य साथी बुलेट मोटरसाइकिल से कुरसेला स्थित एक विवाह भवन में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।हादसे में उदय कुमार और प्रशांत कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पोठिया गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जहां शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक मातम छा गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया है। पुलिस फरार वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर रात्रि गश्ती बढ़ाने एवं तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Previous post सीमांचल को विशेष दर्जा देने की मांग, गृह मंत्री से हस्तक्षेप की अपील
Next post हसनगंज थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial