हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं मामले में नामजद एक महिला फिलहाल फरार है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है।गिरफ्तार युवकों की पहचान कुरसेला बस्ती निवासी कृष्ण कुमार, सोनू कुमार यादव एवं अंशु कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार अपनी पत्नी के साथ देसी कट्टा लेकर रील बना रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।वायरल वीडियो के आधार पर कुरसेला थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर तीनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। वीडियो में शामिल कृष्ण कुमार की पत्नी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा कानून का उल्लंघन करने से बचने की अपील की है।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 64 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत...
