May 1, 2026

ITBP के जवान ने किया आत्महत्या पत्नी और ससूर को बताया जिम्मेदार

Read Time:1 Minute, 14 Second

दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में सुरक्षित ड्यूटी पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस के एक जवान ने कथित तौर पर रविवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम हैतू भेज दिया है । जानकारी के मुताबिक 31 साल का कॉन्स्टेबल वाई रेड्डी सुबह की 5:00 बजे मृत पाए गए । सर्विस इंसास राइफल उसके बगल में पड़ी थी । रेड्डी कर्नाटक के रहने वाले थे और करीब 2 हफ्ते पहले ही 30 दिन की छुट्टी से लौटे थे। अधिकारियों ने बताया कि उसके बिस्तर पर एक कथित सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुर को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जवान की शादी पिछले साल अक्टूबर में हुई थी ।

Previous post बारसोई मुख्यालय स्थित बुनियादी केंद्र में लगी आग दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
Next post बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने अफजल ए सब को चिता से उठाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial