बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने अफजल ए सब को चिता से उठाया
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की ओपी क्षेत्र के भूतही गाछी से पुलिस ने देर रात अधजले शव को चीता से उठाया, पुलिस के पहुंचने से हरकपं मच गया । शव जलाने वाले सभी लोग पुलिस को देख भाग निकले । पानी की मदद से चिता को बुझाई गई फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। शव कि पहचान नीलू कुमारी 26 पति दिनेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में दहेज के लिए हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगा कि मृतक की हत्या किस प्रकार की गई थी और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद मृतका का पति समेत अन्य लोग फरार है । देर रात उनके घर पर छापेमारी की गई थी लेकिन वहां कोई नहीं मिला । मृतक महिला के पिता लालबाबू राय का कहना है कि बेटी के ससुराल वाले दहेज में रुपए और बाइक की मांग कर रहे थे । लेकिन उनकी आर्थिक हालात इतनी अच्छी नहीं थी कि दहेज दे पाते। इसी कारण ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे । बताया जा रहा है कि देर रात आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी थी इसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए उसे चिता पर लेटा कर आग लगा दी गई । इसी दौरान किसी ने पुलिस को दूरभाष पर सूचना दी जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ओपी प्रभारी ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अधजले शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
