बारसोई मुख्यालय स्थित बुनियादी केंद्र में लगी आग दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
रविवार की दोपहर बाद बुनियाद केंद्र बारसोई के ऊपरी मंजिल पर अचानक आग लग गई और कमरे से धुआं निकलने लगा जिसको देखकर बुनियाद केंद्र में मौजूद दो कर्मी ने इसकी सूचना तत्काल अंचल पदाधिकारी एवं बारसोई थाना को दी अंचल पदाधिकारी ने फोन कर दमकल कर्मी को बुलाया मौके पर दमकल कर्मी पहुंचकर बहुत जल्द ही आप पर काबू पा लिया और बड़ी अनहोनी घटना होने से बच गई।रविवार होने के कारण बुनियाद केंद्र के मैनेजर एवं अन्य स्टाफ अनुपस्थित थे जिसके कारण आग से नुकसान का सही तरह से आकलन नहीं हो पाया है।वर्तमान में उपस्थित बुनियाद केंद्र के कर्मी ने बताया कि बुनियाद केंद्र के ऊपरी मंजिल के एक कमरे में जिसमें की ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, टेबल, बक्सा एवं अन्य तकनीकी सामान रखे हुए थे और उस कमरे में ताला लगा हुआ था अचानक धुआं निकलने लगा कमरा खोलने पर देखा कि आग जल रही है उन्होंने बताया कि संभवत आग बिजली की शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी । मौके पर उपस्थित अंचल पदाधिकारी अमर कुमार राय ने बताया कि उन्हें जैसे ही आग लगने की सूचना प्राप्त हुई तुरंत दमकल कर्मी को फोन कर वह घटनास्थल पर पहुंच गए उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी आग पर काबू पा लिया गया इसलिए कुछ ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है बुनियाद केंद्र के मैनेजर के आने पर ही नुकसान का सही आकलन पता चल पाएगा ।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
