June 13, 2026

107 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों गिरफ्तार।

Read Time:2 Minute, 15 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

बरामद शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर एवं पुलिस टीम कुरसेला न्यूज़ कटिहार कुरसेला थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए 107 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब ढोने में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा भी जब्त किया है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित कटरिया पुलिस पिकेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर ले जाई जा रही 107 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।मौके से पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान प्रिंस कुमार (20 वर्ष), निवासी शांतिनगर तथा मनोज कुमार दास (31 वर्ष), निवासी छठ पोखर, दालमा टोली, दोनो थाना सहायक खजांची, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous post मनिहारी पुलिस की विशेष छापामारी: 11 गिरफ्तार, 6 वारंटी, आर्म्स एक्ट का आरोपी और 35 लीटर शराब जब्त।
Next post मक्का लोड ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, किसान घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial