April 2, 2026

पीजी थर्ड सेमेस्टर एडमिशन शुल्क कम कराने को कुलपति से छात्रों ने की मांग

Read Time:1 Minute, 44 Second

विश्वविद्यालय द्वारा पीजी सत्र 2018- 20 के छात्र-छात्राओं का थर्ड सेमेस्टर का एडमिशन फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी गई है . छात्र स्वराज के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार दांगी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पीजी सत्र 2018-20 के छात्रों से नए नियमावली अनुसार 3ed सेमेस्टर का एडमिशन शुल्क लिया जा रहा है . जो की पूर्व में इन छात्रों का जो एडमिशन फीस लिया गया था उस से सात गुना ज्यादा हैं . छात्रों के एक शिष्टमंडल ने मगध विश्वविद्यालय कुलपति को अपना मांगपत्र सौंपते हुए कहां की चुकी यह सभी छात्र पूर्व के नियमावली के अनुसार अपना नामांकन करवाए थे. वर्तमान तृतीय खण्ड में भी पूर्व में ली गई नामांकन शुल्क के अनुसार यथा स्थिति में ली जाए एवं बढ़ी हुई नामांकन शुल्क को वापस लिया जाए। छात्र नेता दीपक दांगी ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय हमारी मांग को पूरा नहीं करती हो तो हम सभी छात्र अनिश्चितकालीन धरना देंगे. छात्रों के शिष्टमंडल ने में छात्र नेता कमलेश कुमार ,सोनू कुमार, भूषण कुमार, रजनीश कुमार, नीरज कुमार, रविन्द्र कुमार मौजूद रहे.

Previous post पटेल जयंती पर बारसोई एसडीपीओ में पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ
Next post अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial