अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोमवार को उपनिरीक्षक पूनम कुमारी रेल सुरक्षा बल पोस्ट गया साथ अन्य स्टाफ एवं सीआईबी गया के स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या 03305 धनबाद डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस में अपराधिक तत्वों की निगरानी के दौरान उक्त गाड़ी के इंजन से लगे सामान्य कोच से एक व्यक्ति को प्लेटफार्म के उलटे दिशा में दो पिट्ठू बैग के साथ उतरकर जाते देखा गया, जिसे रोककर उसके पास के दोनों पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें 24 अदद, 500 मिलीलीटर के गॉडफादर केन बीयर जयपुर बैच नंबर 242 छपा पाया गया एवं 25 अदद इंपीरियल ब्लू विदेशी शराब 180 मिली लीटर की बोतल जिनका बैच नंबर 0064 उक्त सभी पर छपा पाया गया को बरामद किया गया, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम किशन साव उम्र 40 वर्ष पिता स्वर्गीय सोनी साव, साकिन मानपुर कुम्हार टोली थाना मुफस्सिल जिला गया बताया तथा बताया कि वह उक्त विदेशी शराब को कोडरमा से मानपुर लेकर जा रहा था उसके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसके कब्जे से बरामद विदेशी शराब को जब्त करते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु राजकीय रेल पुलिस थाना गया को अग्रसारित किया गया, जहां उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध राजकीय रेल पुलिस थाना गया में अपराध संख्या 226/21, दिनांक 1.11.21 अंतर्गत धारा 30a बिहार मद्य उत्पाद निषेध अधिनियम कायम किया गया। बरामद व जब्त विदेशी शराब का अनुमानित मूल्य ₹8670 पाया गया।
More Stories
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
