April 2, 2026

प्राथमिक विद्यालय साराखोर का हाल बुरा बिईओ ने जांच उपरांत कारवाई की कही बात

Read Time:2 Minute, 18 Second

बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय साराखोर का बुरा एवं खस्ताहाल है । एक और जहां बिहार सरकार सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं वही दूसरी ओर विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक शिक्षिकाएं इसका मखोल उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं । इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय साराखोर का हालचाल जानने के लिए जब पत्रकारों की टीम पहुंची तो देखा कि पूरे विद्यालय में लगभग 46 बच्चे उपस्थित हैं और उन्हें एक शिक्षक एवं एक शिक्षिका द्वारा पढ़ाए जा रहे हैं । जबकि उक्त विद्यालय में6 शिक्षकों की नियुक्ति है और कुल 130 विद्यार्थियों का नामांकन है । विद्यालय के चारों ओर गंदगी भरे पड़े हैं शौचालय का हाल भी गंदगी से भरा परा हुआ है। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक मो रफीक आलम से पूछा तो उन्होंने बताया कि चाहरदिवारी के संबंध में कई बार विभाग को लिख कर दिया गया है परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई है । शौचालय की सफाई महिने में एक बार होती है ‌। अनुपस्थित शिक्षकों के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया 2 शिक्षक विद्यालय आए थे परंतु मुझे बता कर कुछ काम से गए हैं जिनका नाम उन्होंने जयंती कुमारी राय एवं परविन चौधरी तथा चुनाव कार्य में जय कुमार भारती गए हैंबताया। और एक अन्य शिक्षीका छुट्टी पर है । इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद से पूछने पर उन्होंने बताया कि मामला काफी गंभीर है जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।

Previous post छठ महापर्व को लेकर साफ सफाई अभियान तेज
Next post पिछड़ी जाति के हक छीनना बर्दाश्त नहीं होगी आंदोलन— जुही महबुबा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial