प्राथमिक विद्यालय साराखोर का हाल बुरा बिईओ ने जांच उपरांत कारवाई की कही बात
बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय साराखोर का बुरा एवं खस्ताहाल है । एक और जहां बिहार सरकार सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं वही दूसरी ओर विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक शिक्षिकाएं इसका मखोल उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं । इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय साराखोर का हालचाल जानने के लिए जब पत्रकारों की टीम पहुंची तो देखा कि पूरे विद्यालय में लगभग 46 बच्चे उपस्थित हैं और उन्हें एक शिक्षक एवं एक शिक्षिका द्वारा पढ़ाए जा रहे हैं । जबकि उक्त विद्यालय में6 शिक्षकों की नियुक्ति है और कुल 130 विद्यार्थियों का नामांकन है । विद्यालय के चारों ओर गंदगी भरे पड़े हैं शौचालय का हाल भी गंदगी से भरा परा हुआ है। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक मो रफीक आलम से पूछा तो उन्होंने बताया कि चाहरदिवारी के संबंध में कई बार विभाग को लिख कर दिया गया है परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई है । शौचालय की सफाई महिने में एक बार होती है । अनुपस्थित शिक्षकों के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया 2 शिक्षक विद्यालय आए थे परंतु मुझे बता कर कुछ काम से गए हैं जिनका नाम उन्होंने जयंती कुमारी राय एवं परविन चौधरी तथा चुनाव कार्य में जय कुमार भारती गए हैंबताया। और एक अन्य शिक्षीका छुट्टी पर है । इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद से पूछने पर उन्होंने बताया कि मामला काफी गंभीर है जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
