सावन का दूसरा सोमवार : मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
हसनगंज से तनवीर आलम
कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक व प्राचीन शिव मंदिर भारीडीह में सावन माह के दूसरे सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंदिरों में सुबह पांच बजे ही मंदिरों के कपाट खोल दिए गए थे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। शिव भक्तों ने भांग, धतूरा, दूध, फल, फूल आदि चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना की। इसके साथ ही श्रद्धालु घर पर भी शिव की भक्ति में लीन दिखे। घरों में पूजा करने वालों की संख्या अधिक रही। अपने-अपने परिवारों मैं सुख शांति बनी रहें। इस का भी कामना करते हुए आराधना की गई। हर महादेव के जयघोष से प्रखंड क्षेत्र के शिवालय गुंजायमान रहा। महिला-पुरुष शिवभक्त सुबह से ही नजदीक के शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। मुख्य आकर्षण का केंद्र बलुआ पंचायत के ऐतिहासिक व प्राचीन मंदिर भारीडीह स्थित शिवालय में था।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
