गूंज संस्था गरीबों के लिए बनी मसीहा, सामग्री किट का किया गया वितरण
हसनगंज से तनवीर आलम
कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 58 प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर गुज सामाजिक संस्थाओं के द्वारा प्रखंड प्रमुख नीलू देवी के अगुवाई में आसपास के दर्जनों महिला जरूरतमंदों के बीच सामग्री कीट का वितरण किया। इस दौरान कार्यक्रम के तहत उपस्थित सभी महिलाओं को साफ सफाई व स्वच्छता पर ध्यान देने के लिए अपील किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी तथा पंचायत समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन ने कहा कि संस्था की सराहनीय पहल है। जरूरतमंदों के बीच सामग्री का वितरण किया गया है। जिसमें अनेकों प्रकार की सामग्री की वितरण किया गया। कहां की संस्था के द्वारा लोगों को अपने आसपास साफ सफाई करा कर उन्हें सम्मानित पूर्वक सामग्री का वितरण किया। संस्था के टीम सदस्य मंतोष कुमार ने कहा कि गांव में स्वच्छता के ऊपर जागरूक करना और सामाजिक कार्य को चिन्हित कर संसाधन के द्वारा उस समस्या का समाधान करते हैं। जो लोग साफ सफाई में श्रमदान देते हैं। उन्हें सम्मानित रूप से किट दिया जाता है। जो उनके जरूरत की चीजें होती है जिसमें कंबल, मच्छरदानी, कपड़ा, चप्पल, मास्क, थैली आदि प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य कार्य जरूरतमंदों को सामग्री पहुंचाना इसके साथ छोटे-छोटे समस्या का निदान निकालना है। संस्था काफी पुरानी है लगभग स्टेट में कार्य संस्था करती आ रही है। मौके पर गौतम कुमार आदि थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
