जिला परिषद ने पीसीसी सड़क का शुभारंभ किया
हसनगंज से तनवीर आलम
हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत के कालसर पोखर के पास स्थित गांव में 15 वीं वित्त आयोग की राशि से सड़क ढलाई कार्य का शुभारंभ हुआ। सोमवार को जिला परिषद मो शाहिद अख्तर आदि ने जिला परिषद फंड योजना का फीता काटकर संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। जिला परिषद मो शाहिद अख्तर ने कहा कि हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत राजू उरांव के घर से पुरानी हटिया जाने वाली सड़क तक पीसीसी ढलाई निर्माण कार्य होगा। जिसका प्राक्कलित राशि 75,0000 है। सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से हो रही थी। सड़क निर्माण कार्य हो जाने पर आस पास के कई गांव वासी को लाभ होगा। सड़क के बिना लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं निर्माण कार्य होने पर लोगों को नया हाट होकर प्रखंड मुख्यालय जाने में भी सुविधा होगी। शुभारंभ कार्यक्रम को सफल बनाने में मो अशफाक, राजू यादव, प्रदीप कुमार, जय प्रकाश यादव, प्रहलाद कुमार, नूर आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
