May 1, 2026

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा ने पत्रकार वार्ता का किया आयोजन

Read Time:1 Minute, 33 Second

संवाददाता अनुज तिवारी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा ने पत्रकार वार्ता का आयोजन आईएमए कानपुर के सेमिनार हॉल में किया । पत्रकार वार्ता को आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र शुक्ला, वक्ता डॉ संजीव गुलाटी एम.डी डी.एम (नेफ्रोलॉजी) चेयरमैन नेफ्रोलॉजी फोर्टिस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स एनसीआर, डॉ अर्चना भदौरिया चेयरपर्सन वैज्ञानिक सब कमेटी, डॉ देवज्योति देवराय सचिव आईएमए डॉ पल्लवी चौरसिया वैज्ञानिक सचिव ने संबोधित किया।आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र शुक्ला ने आए हुए सभी पत्रकारों का स्वागत किया और बताया कि आज डॉ गिरधारी लाल मेमोरियल ओरेशन आयोजित किया गया है। डॉ गिरधारी लाल फैमिली फिजिसियन थे जो की बिरहाना रोड में प्रैक्टिस करते थे और गरीब मरीजों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते थे। ओरेशन का संचालन डॉ पल्लवी चौरसिया वैज्ञानिक सचिव आईएमए कानपुर ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईएमए कानपुर के सचिव डॉ देवज्योति देवराय ने दिया।

Previous post आंगनवाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर ऐप के संचालन हेतु प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
Next post डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 1.74 करोड़ की लागत से खरीदी गई 25 कचरा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial