डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 1.74 करोड़ की लागत से खरीदी गई 25 कचरा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संवाददाता अनुज तिवारी
उप्र के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मोतीझील स्थित कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 1.74 करोड़ की लागत से खरीदी गई 25 कचरा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज कानपुर को स्वच्छ बनाने का काम तभी हो सकता है जब कूड़ा एकत्र हो व उसे सही जगह पहुंचा दिया जाए. इसी को लेकर 25 गाड़ियां यहां स्वच्छ भारत व स्वच्छ कानपुर के तहत भेजी जा रही हैं.उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अब स्वच्छ कानपुर व स्वस्थ कानपुर का नारा देना है. यूपी की आर्थिक राजधानी कानपुर को अब नगर निगम की टीम नंबर वन बनाएगी. ऐसा तभी हो सकता है जब कूड़ा एकत्र करके उसे सही जगह पर पहुंचाया जाए.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने लाल किले से स्वच्छ भारत.. का स्लोगन दिया था तो अब हमे स्वच्छ कानपुर व स्वस्थ कानपुर का नारा देना है. स्मार्ट सिटी टीम अच्छा काम कर रही है और डबल इंजन की सरकार से देश, प्रदेश व कानपुर अब बदल गया है. पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री का डंका बज रहा है और भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है.उन्होंने कहा कि अब दरवाजे-दरवाजे कूड़ा इकट्ठा करने से बेहतरी आएगी. 10 साल पहले और आज के कानपुर में बदलाव को देखिए. यूपी की आर्थिक राजधानी कानपुर देश में पहले नंबर पर आए, इसे यहां की टीम नंबर एक जरूर बनाएगी ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
