August 28, 2026

आंगनवाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर ऐप के संचालन हेतु प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Read Time:2 Minute, 32 Second

बारसोई प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों से संबंधित सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार एवं उनके अनुश्रवण की प्रक्रिया को आसान बनाने हेतु भारत सरकार द्वारा बनाए गए पोषण ट्रैकर एप के संचालन हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस संबंध में प्रशिक्षण दे रहे हैं जिला कोऑर्डिनेटर अनमोल कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने में हो रही देरी को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा पोषण ट्रैकर मोबाइल एप बनाया गया है इसके माध्यम से सभी कार्य समय पर संपन्न कराने को लेकर सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इस ऐप के माध्यम से सभी आंगनवाड़ी केंद्र में लाभुकों के वर्तमान स्थिति जिनमें गर्भवती महिला,धात्री एवं 0 से 6 वर्ष के बच्चों का आधार सत्यापन करते हुए अपलोड करना होता है ताकि लाभार्थियों की वास्तविक संख्या की जानकारी सरकार के डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हो और इसके अनुरूप ही लाभार्थियों को मिलने वाले आवंटन केंद्रों को प्राप्त हो सके । सीडीपीओ अनिता कुमारी ने बताया कि प्रशिक्षण के अलावे सभी सेविकाओं को पीएम०जे०के०वाई एम०के०एस०वाई एवं परवरिश योजना के तहत न्यूनतम 10 आवेदन प्रत्येक सप्ताह जमा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि चालू माह के टी०एच०आर में चावल का उठाव करवाने का महिला पर्यवेक्षिका को गोदाम से केंद्रों को वटवाने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका साधना कुमारी, नूतन कुमार, नेहा कुमारी, नीतू कुमारी, मंजुला कुमारी सहित प्रखंड अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के सेविकाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post त्योहारों के बीच कराए जाएंगे निकाय चुनावी पर्व, यह हो सकती है वोटिंग की संभावित तिथि
Next post इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा ने पत्रकार वार्ता का किया आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial