May 1, 2026

आजमगढ़ मजदूरी करने गए एक मजदूर बिजली के चपैट में आकर बुरी तरह घायल।

Read Time:1 Minute, 25 Second

प्राणपूर से मो० आरिफ /////

कटिहार जिला अन्तर्गत प्राणपुर प्रखंड में मजदूरी करने गए एक मजदूर 11000 बोल्ट बिजली के चपैट में आने से बुरी तरह जल गया और इलाज के दौरान उन्हें दोनों टांग को गंवाना पड़ा।। पिडीत आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है । इसका इलाज स्थानीय ग्रामीण और परिजनों के सहयोग से चल रहा है स्थिति दयनीय है। पीड़ित मोहम्मद मुबारक ने बताया कि लगभग चार महीने पहले वह रोजगार करने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ गया था जहां काम करने के दौरान यह घटना घटी। उन्होंने कहा कि उनकी दयनीय स्थिति देखकर ना तो कोई जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं ना ही कोई सरकारी व्यवस्था । पीड़ित के परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके दयनीय स्थिति से उबरने के लिए कोई रोजगार की व्यवस्था कराएं ताकि उनका गुजर बसर, भरण-पोषण हो सके । पीड़ित के पत्नी ने कहा कि उनके छोटे-छोटे दो बेटी एवं दो बेटा है । पती के बीमार पड़ने से उनकी स्थिति काफी दयनीय हो गई है ।

Previous post विश्व प्रास्टेट माह के तहत डॉक्टरों ने पत्रकारों से कि वार्ता
Next post दस सूत्री मांगों को लेकर एलआईसी अभिकर्ताओं ने दिया धरना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial