दस सूत्री मांगों को लेकर एलआईसी अभिकर्ताओं ने दिया धरना
Reported by:— नौशाद अंसारी
बारसोई – एलआइसी पॉलिसी धारकों को दिये जाने वाले बोनस में बढ़ोतरी, प्रीमियम के भुगतान में लगने वाली जीएसटी को वापस लेना, बीमाधारकों को कुशल सेवा ससमय प्रदान करना जैसी दस सूत्री मांगों को लेकर बारसोई प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम बारसोई शाखा के मुख्य द्वार पर समस्त अभिकर्ताओं के द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। उक्त आंदोलन अभिकर्ता संगठन लियाफी के बैनर तले किया गया। मौके पर बीमाधारकों का हित सर्वोपरि है का नारा बुलंद किया गया। लियाफी जिंदाबाद के उद्घोष किये गये। इस दौरान कार्यालय का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा । मौके पर अभिकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो वे बड़े आंदोलन को विवश हो जाएंगे। प्रदर्शन में निरंजन मजूमदार, तसनीफ हुसैन, प्रदीप साह, नौशाद अंसारी, उदय दास, राजेश गुप्ता, रईश अंसारी, अशोक रजक, हामीदुर रहमान, अजहरुल हक, अरविंद कुमार, तनु सरकार, तनवीर आलम, सुविनय बोसाक, अनवर अली, जफर आलम, गुलाम सरवर, विश्वजीत साहा, अनिसुर रहमान मुख्य रूप से शामिल थे ।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
