विश्व प्रास्टेट माह के तहत डॉक्टरों ने पत्रकारों से कि वार्ता
संवाददाता अनुज तिवारी
कानपुर — विश्व प्रास्टेट माह के अवसर पर नगर के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डा० वी०के० मिश्रा द्वारा कानपुर यूरोलॉजी सेन्टर में सितम्बर माह में प्रॉस्टेट की समस्या से पीड़ितों जिनकी उम्र 50 वर्ष या अधिक है, को परामर्श शुल्क में 50% की छूट पर पूरे माह में देखा जायेगा ।डा० मिश्रा ने पत्रकारों को वार्ता में बताया कि लगभग 70-80 प्रतिशत पुरुषों की आयु के उपरान्त प्रॉस्टेट ग्रन्थि के बढ़ने से पेशाब का रुक-रुक के होना, बार-बार होना व पेशाब का अचानक रुक जाना, छूट जाना इत्यादि तकलीफें हो सकती है। यदि सही समय पर इनका उपचार कर दिया जाये तो मरीज को प्रॉस्टेट के द्वारा होने वाली जटिलताओं जैसे मूत्र संक्रमण होना, गुर्दे फेल होना, प्रॉस्टेट कैंसर इत्यादि से बचाया जा सकता है।पेशाब की धार का पतला होना पेशाब का रुक-रुक के आना या पूरा पेशाब न होना पेशाब करने में समय लगना, पेशाब करते समय जोर लगाना।पेशाब में मवाद खून इत्यादि आना एवं कभी कभी प्रॉस्टेट कैंसर हो जाना।पत्रकारों द्वारा पूछने पर डा० मिश्रा ने बताया कि शाकाहार, संयमित भोजन एवं नियमित दिनचर्या तथा व्यायाम प्रॉस्टेट ग्रन्थि को बढ़ने से रोकते है। पाश्चात्य शैली, फास्ट फूड, कॉफी, मांसाहार इत्यादि इसके बढ़ने में सहायक कहे जाते है। प्रॉस्टेट कैंसर से बचाव में हरी चाय, टमाटर, सोयाबीन, लाइकोपीन इत्यादि लाभप्रद है।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
