मायके से टेम्पू पर बैठ ससुराल जा रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
By:- हसनगंज से तनवीर आलम …..
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचयात के बबैया गांव अपने मायके से ऑटो पर बैठ ससुराल जा रही एक अकेली महिला के साथ ऑटो चालक व उनके दो साथियों ने मिलकर रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे महिला को छोड़ फरार हो गया। उक्त घटना घटित पूर्णिया जिले के गोहरा पंचायत अंतर्गत बभनी पोखर समीप का है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गंभीर अवस्था में अकेली महिला को घर ले आया। जबकि घटना से आक्रोशित परिजन सहित ग्रामीणों ने बबैया गांव समीप हसनगंज-सपनी मुख्य मार्ग को जाम कर आगजनी प्रदर्शन कर दुष्कर्मी को सजा व पीड़िता को इंसाफ मिले गुहार लगाई। मौके पर पीड़िता के भाई ने बताया कि मेरी बहन अपने ससुराल सागरथ जाने के लिए एक ऑटो पर सवार हुई और सुबह अन्य लोगों से पता चला कि बभनी पोखर समीप धान खेत में अचेत पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा बूढ़ी अवस्था में पड़ी हुई है जिसे हम लोगों ने घर ले आया और आप बीती सुनी तो हम लोगों के होश उड़ गए। बताया कुछ लोग अपने खेत देखने सुबह गए तो देखा कि एक महिला नग्न अवस्था में पड़ी हुई है। किसी तरह उसे ढक कर पहचान की गई उसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा परिजनों को घटना की सूचना दी गई, कि एक महिला नग्न अवस्था में खेत में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही आनन-फानन में महिला को घर लाया और घटना की सूचना हसनगंज पुलिस को दी गई, पीड़ित महिला ने बताई की हम मायके से अपने ससुराल जा रहे थे कि उक्त ऑटो चालक ने सपनी गौहरा मोड़ के पास ऑटो से जबरदस्ती उतारकर सुनसान जगह पर ले चले गया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। वही उधर पीड़ित महिला की भाई सदानंद दास ने बताया कि बबैया अपने गांव के पास ससुराल जाने के लिए सपनी जाने वाली ऑटो पर शाम में लगभग 5:00 बजे बैठी और ऑटो चालक द्वारा इधर-उधर भटका कर शाम करीब 8:00 बजा दिया और उसके बाद तीन व्यक्ति ने ऑटो से उठाकर पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही बताया कि वहां के कुछ ग्रामीणों द्वारा मुझे घटना की सूचना मिली और जब हम लोग आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि नग्न अवस्था में थी और कुछ पड़ोस के लोगों द्वारा कपड़ा दिया गया उसके बाद उसे ढक कर घर ले आए, मौके पर महिला के भाई ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलने की गुहार लगा रहे हैं। थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि कटिहार पूर्णिया सीमा की घटना है। घटनास्थल की जांच व आगे की कार्रवाई की जा रही है।
