अपाहिज कर भीख मंगवाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Read Time:2 Minute, 25 Second
कानपुर संवाददाता अनुज तिवारी
कानपुर पुलिस ने नौकरी के बहाने अगवा कर फिर शारीरिक रूप से दिव्यांग करके बड़े-बड़े शहरों में भीख मंगवाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह में महिला सदस्य समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। साथ ही साथ ग्रुप के अन्य सदस्य एक महिला और एक अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है। आपको बता दें कि घटनाक्रम के मछरिया निवासी सुरेश मांझी का हाथ पैर तोड़कर दिल्ली में भीख मंगवाने का मामला प्रकाश में आया था। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नौबस्ता थाने में मुकदमा दर्ज कर गिरोह में शामिल अभियुक्तों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई थी। सुरेश मांझी को छह माह पहले मछरिया से विजय नट काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद वहीं पर बंधक बनाकर अपने व रिश्तेदार के घर में छिपाकर रखा विजय ने उसकी आंखों में केमिकल डाल दिया। जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद नई दिल्ली के नागलोई में भीख मंगवाने वाले गिरोह के सरगना राज नागर के हाथों 70 हजार रुपये में बेच दिया, डीसीपी साउथ ने बताया है कि गिरोह के सदस्य काम की तलाश में भटक रहे लोगों को काम दिलाने के बहाने दिव्यांग करके बड़े शहरों के रेलवे और बस स्टेशन व अन्य भीड़-भाड़ वाले बाजारों में भीख मंगवाते हैं। जिनसे प्रति व्यक्ति करीब एक से डेढ़ हजार रुपये की आमदनी होती है। अभियुक्तों से अन्य शिकार बनाए लोगों के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरोह के सरगना राज नागर और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो सदस्यों की तलाश के लिए दविश दे रही है।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
