खनन माफिया के हौसले बुलंद सफेद बालू का बाजार गरम, स्थानीय प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा है सफेद बालू का काला बाजार।
नवीन मेहता (कदवा)
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर महानंदा तटबंध के किनारे सफेद बालू का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है प्रखंड व थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली महानंदा नदी की कोख से सफेद बालू का खनन कर खनन माफिया दिन के उजाले में खुलेआम अपना काला कारोबार जोरों से चलाया जा रहा। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन से लेकर खनन विभाग गहरी नींद में सोई हुई है। जो कहीं ना कहीं सिस्टम पर सवाल खड़ी करती है। इन धंधे बाजों के विरुद्ध न तो अंचल की तरफ से और न हीं स्थानीय पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई कि जा रही है जिसके चलते अवैध धंधे बाजों का मन मियाज बढ़ सा गया है। इतना ही नहीं सड़कों के रास्ते ले जा रही सफेद बालू से भरी वाहनों पर प्लास्टिक तक नहीं दिया जाता जिसके चलते उड़ रहे बालू, धूल,कण के शिकार राह चल रहे वाहन चालक होते हैं यही कारण है कि छोटी बड़ी दुर्घटनाऐं घटित होते ही रहती है। बताते चलें कि इसी रास्ते से होकर सरकार के बड़े-बड़े नौकरशाहों का भी काफिला गुजरता है। बावजूद इसके अवैध खनन पर रोक नहीं लग रहा है। प्रखंड क्षेत्र के बरखाल से लेकर धबोल तक दर्जनों ट्रैक्टर जेसीबी मशीन व मजदूरों को लगाकर सफेद बालू का काला बाजार गर्म किया जा रहा है।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
