April 29, 2026

बरारी के ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित ।

Read Time:6 Minute, 30 Second

शाहजहां आलम (कटिहार)

कटिहार जिले के बरारी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन बरारी में सोमवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की एक बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान के द्वारा की गई।जबकि मंच संचालन उपप्रमुख प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह संजू के द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड क्षेत्र के खाद स्टॉकिस्ट एवं दर्जनों खाद विक्रेता मौजूद थे। बता दे कि प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रारंभ होने से पहले काफी गहमागहमी हुई ।जिसमें जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मोo इलियास, प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि, मुखिया संघ के अध्यक्ष कौशल किशोर यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष,पूर्वी बारी नगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, जदयू जिला महासचिव ने प्रभारी कृषि पदाधिकारी अमर प्रकाश मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज की बैठक में सिर्फ खानापूर्ति की जा रही हैं प्रखंड ई कृषि कार्यालय का सही तरीके से संचालन नहीं किया जा रहा हैं । किसानों के लिए यह अति महत्वपूर्ण बैठक हैं परन्तु इस बैठक में एक भी किसानों को नहीं बुलाया गया हैं न ही किसी भी जनप्रतिनिधियों को लिखित सूचना दिया गया है सिर्फ एक-दो जनप्रतिनिधियों को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना देकर खानापूर्ति की गई हैं। बैठक में जीप सदस्य गुणसागर पासवान,प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद इलियास, उप प्रमुख प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह संजू,मुखिया संघ के अध्यक्ष कौशल किशोर यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा आदि ने प्रभारी कृषि पदाधिकारी के कार्यकलापों पर जमकर बिफरे और कहा की बैठक को आपके द्वारा मजाक बना दिया गया हैं।किसी भी जनप्रतिनिधि व किसानों को इस अतिमहत्वपूर्ण बैठक की सूचना न देना यह दर्शाता हैं कि आप लोगों के द्वारा सिर्फ कागजों पर ही बैठक कर बिना किसान की मौजूदगी में प्रस्तावों को पारित कर खानापूर्ति करना ही एक मात्र उद्देश्य रह गया हैं। बैठक में एक स्वर में आये हुए सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उपप्रमुख प्रतिनिधि के द्वारा अगर हम सभी को आज की बैठक की सूचना नहीं मिलती तो यह बैठक बिल्कुल कागजों पर ही खत्म कर दिया जाता।इस बैठक में किसानो की नगण्य उपस्थिति यह दर्शाता हैं कि किसानों की समस्याओं के निदान के लिए पंचायतवार किसान सलाहकार किसी काम के नहीं हैं सिर्फ खानापूर्ति करने में लगे रहते हैं।साथ ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी किसानों की समस्याओं में कोई रुचि नहीं रखते हैं।बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह किसान मनोज सिंह कुशवाहा ने यह बताया कि प्रखंड के खाद दुकानदार यूरिया,डीएपी या फिर अन्य खाद का ज्यादा दाम वसूलने में लगे हुए हैं परन्तु कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार इससे अनजान बना हुआ बैठा हैं।इससे यह साफ झलकता हैं कि रिटेलर खाद दुकानदारों के साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार की मिलीभगत से ही खाद बीज को निर्धारित मुल्य से ज्यादा दाम पर बेचा जा रहा हैं।उप प्रमुख प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह संजू,राजद प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ सिंह ने प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को चेताते हुए साफ शब्दों में कहा कि अगर प्रखंड के किसानों से किसी भी सूरत में खाद,बीज के निर्धारित दर से ज्यादा पैसा वसूलते हैं तो इसका सीधा जबाबदेही आपके पास होगा।आप खाद,बीज का ज्यादा पैसा वसूलने वाले दुकानदारों पर कारवाही करें।इस अवसर पर सीओ ललन कुमार मंडल ने भी प्रभारी कृषि पदाधिकारी को कहा कि आप वैसे खाद दुकानदार को चिन्हित करें जो किसानों से खाद, बीज का निर्धारित दर से ज्यादा पैसा वसूलने में लगें हैं और कोई भी कैशमेमो नहीं देते हैं उस पर अविलंब कारवाही किया जाएगा वैसे दुकानदारों का लाइसेंस रद्द करने के लिए जिला को अद्यतन करवाही के लिए भेजा जाएगा।वही मौके पर सभी खाद दुकानदारों ने भी कहा कि निर्धारित मूल्य पर हम लोगों के पास खाद,बीज उपलब्ध रहता हैं और किसानों को निर्धारित दर पर ही खाद,बीज दिया जाता हैं।और जहाँ तक यूरिया की किल्लत की बात की जाती हैं तो इस संदर्भ में सरकार द्वारा नैनो यूरिया खाद लिक्विड उपलब्ध रहता हैं परन्तु किसानों इसमें कोई रुचि नहीं है किसान सिर्फ दानेदार यूरिया के पीछे रहते हैं जिस कारण यूरिया की कभी-कभी किल्लत रहती हैं।

Previous post खनन माफिया के हौसले बुलंद सफेद बालू का बाजार गरम, स्थानीय प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा है सफेद बालू का काला बाजार।
Next post बरारी के पश्चिमी बारीनगर बीती रात आग लगने से 7 घर जलकर खाक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial