कदवा में ओवरलोड गाड़ियों के परिचालन पर नहीं लग रहा रोक ।
नवीन मेहता ( कदवा )
कदवा थाना क्षेत्र के चांदपुर सोनैली पीडब्ल्यूडी पथ, कुम्हड़ी- चौकी पीडब्ल्यूडी पथ सहित अन्य सड़को पर ओवरलोडिंग का सिलसिला आबाध गति से जारी है। इससे नहीं केवल सरकार को राजस्व का घाटा हो रहा है बल्की सड़कों पर छोटी बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। जानकारी के अनुसार उक्त पीडब्ल्यूडी पथ पर ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रर्कों द्वारा गिट्टी, ईंट आदि सामग्री का ओवरलोडिंग कर अन्यत्र ले जाया जाता है।आश्चर्य बात तो यह है कि कई ओवरलोड वाहन कदवा थाना मुख्यालय एवं अंचल मुख्यालय होकर नित गुजरती है बावजूद इसके उक्त स्थानों के पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग के किसी भी पदाधिकारी एवं कर्मचारी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो पाता है यह एक बड़ा सवाल है।उक्त पथ पर ओवरलोडिंग वाहन के परिचालन से जहां एक और सड़कों की आयु कम होती जा रही है वहीं इससे दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है इतना ही नहीं इससे सरकार को भी भारी राजस्व का नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
