April 29, 2026

रोशना ओपी थाना परिसर में सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।

Read Time:3 Minute, 4 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर रोशना ओपी प्रांगण में शनिवार को सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी कुमार नीलकांत व रोशना ओपी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से किया। जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत व्यापक रूप से सरस्वती पूजा की जाती है सरकारी विद्यालय सहित गांव घरों एवं चौक चौराहों पर प्रतिमा स्थापित कर लोगों द्वारा सरस्वती पूजा की जाती है आगामी 26 जनवरी को सरस्वती पूजा का आयोजन होना है आयोजित शांति समिति की बैठक में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण बनाने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने को लेकर शांति समिति की बैठक में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसमें मौजूद बुद्धिजीवी जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए इस दौरान थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने संवेदनशील स्थानों की जानकारी ली एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि पूजा को लेकर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा गस्ती भी की जाएगी किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही गई वही शरारती तत्व पर बड़ी कड़ी कार्रवाई की बात भी कही वहीं मौजूद जनप्रतिनिधियों सरस्वती पूजा को शांतिपूर्वक मनाने में पुलिस को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया आयोजित बैठक में अंचल निरीक्षक कुमार नलिनी कांत एसआई उमाशंकर यादव रोशना में पदस्थापित अजय कुमार यादव सुदाम परिहार मुर्सी शेरशाह शमशेर बहादुर सिंह पूर्व मुखिया सउद आलम वर्तमान मुखिया तनवीर अहमद उत्तरी लालगंज सरपंच असगर खान गौरीपुर सरपंच नवल मंडल पूर्व सरपंच डॉक्टर आरके दास पूर्व विश्व सूत्री अध्यक्ष विनय कुमार मंडल डॉक्टर आरएन शाह युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव अशोक अग्रवाल प्रतिनिधि प्रमोद अग्रवाल आरजेडी नेता हीरा भगत राजू सिंह मौसम मेंबर मंटू शर्मा आदि उपस्थित थे

Previous post हसनगंज में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर जिला महामंत्री किया शुभारंभ
Next post सरस्वती पूजा को लेकर बारसोई थाना प्रांगण में शांति समिति की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial